मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने की खबर पर मायावती ने किया हमला, बोले अधीर रंजन- साधु-संत बनेंगे क्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबर जैसे ही फैली, लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी. इस खबर पर बसपा प्रमुख मायावती का बयान भी सामने आया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबर जैसे ही फैली, लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी. इस खबर पर बसपा प्रमुख मायावती का बयान भी सामने आया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया- पीएम श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया से पूरी तरह से अलग होने की कल की गयी घोषणा काफी सुर्खियों में है…लेकिन लोग आशंकित हैं व उन्हें इनका यह कदम वास्तव में इनकी पार्टी व सरकार की कमियों पर से जनता का ध्यान बांटने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है.
इधर, इस खबर के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यदि उन्हें दिल्ली दंगों का दुख है तो सोशल मीडिया नहीं प्रधानमंत्री का पद का त्याग कर देना चाहिए. आगे अधीर ने यह भी कहा कि हो सकता है मोदी ऐसा मौजूदा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हों. कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा कि क्या अब मोदी साधु-संत बनने का मन बना रहे हैं क्या ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










