Viral Video : ‘मौत का कुआं’ में स्टंट करते समय युवक गिरा, बाइक बिना ड्राइवर के दौड़ती रही

Maut Ka Kuan video
Viral Video : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि ‘मौत का कुआं’ में बाइक से स्टंट कर रहा युवक गिर गया. इसके बाद भी बिना ड्राइवर के मोटरसाइकिल लगभग एक घंटे तक ‘मौत के कुएं’ की दीवारों पर तेज रफ्तार से दौड़ती रही.
Viral Video : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में सावन मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ‘मौत का कुआं’ में बाइक से स्टंट कर रहा युवक संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा. इस घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग घबरा गए. युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी बिना ड्राइवर के मोटरसाइकिल लगभग एक घंटे तक ‘मौत के कुएं’ की दीवारों पर तेज रफ्तार से चक्कर लगाती रही. यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए. देखें वायरल वीडियो.
इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक बिना ड्राइवर के ‘मौत के कुएं’ की दीवारों पर तेजी से दौड़ रही है और दर्शक हैरानी से देख रहे हैं. कुएं के अंदर दो कारें, एक बाइक और कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं. पूरा नजारा देख रहे लोग डर में भी नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Viral Video : नाग की मौत का बदला लेने पहुंची नागिन, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
क्या है ‘मौत का कुएं’
‘मौत का कुआं’ को‘वेल ऑफ डेथ’ भी कहा जाता है. यह मेलों और कार्निवाल में दिखाया जाने वाला एक रोमांचक करतब है. इसमें बाइक और कभी-कभी कार चालक भी एक बड़े गोल कुएं की सीधी दीवारों पर तेज रफ्तार से चलते हैं. गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देते हुए वे सेंट्रीफ्यूगल फोर्स की मदद से दीवारों पर चक्कर लगाते हैं, जिससे दर्शकों का दिल दहल उठता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










