गाजीपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की मौत

GHAZIPUR ROAD ACCIDENT
Ghazipur Accident: यूपी के गाजीपुर से के बड़ी खबर सामने आ रही है. महाकुंभ से लौटते वक्त भीषण सड़क हादसा हुआ है.
Ghazipur Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में यह दुर्घटना हुई है. यह घटना तब हुई जब एक पिकअप का डाला अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया. इस घटना के बाद पिकअप में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े, और पीछे से तेज रफ्तार ट्रक इन लोगों को कुचलते हुए गुजर गया.
पिकअप में सवार लोग प्रयागराज से कुंभ स्नान करके लौट रहे थे. हादसे में आठ से अधिक लोगों की मौत की खबर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है. हादसे की जांच की जा रही है, और मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया गया है.
CM योगी ने हादसे पर जताया दुख
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है. इसके साथ ही जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराया जाए. सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










