Maharashtra New CM : क्या बेटे को लेकर टेंशन में हैं एकनाथ शिंदे? अटकलों के बीच श्रीकांत खुद आए सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Dec 2024 10:53 AM
Eknath Shinde with son MP Shrikant Shinde
Maharashtra New CM : क्या एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत को लेकर चिंतित हैं? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उनका नाम मंत्री पद के लिए आने लगा है. जानें इन अटकलों पर श्रीकांत शिंदे ने क्या कहा?
Maharashtra New CM : महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा? यह अब भी सवाल बना हुआ है. इस रेस में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं. एनडीए के सदस्य सूबे में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटे हुए हैं, जो 5 दिसंबर को होने वाला है. एनसीपी नेता अजित पवार सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जबकि एकनाथ शिंदे और फडणवीस मुंबई में ही हैं. सीएम के नाम की आधिकारिक घोषणा बुधवार को होने की उम्मीद है.
इस बीच, एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को सभी अटकलों को खारिज कर दिया. इसमें कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की रेस में वह सबसे आगे हैं. उन्होंने कहा कि वह राज्य में किसी भी मंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिंदे ने कहा, ”लोकसभा चुनाव के बाद भी मेरे पास केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका था, लेकिन पार्टी संगठन के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता है. मैंने तब भी मंत्री पद से इनकार कर दिया था. मुझे सत्ता में किसी पद की इच्छा नहीं है. मैं केवल अपने लोकसभा क्षेत्र और शिवसेना के लिए काम करूंगा.”
बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए
बीजेपी के एक नेता ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो चुका है. इसके बाद पार्टी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी को विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया. विधायक शीर्ष पद के लिए अपने नेता का चुनाव करेंगे.
Read Also: Maharashtra New CM : झुकेगा नहीं…! गृह मंत्रालय है किचकिच की जड़?
बीजेपी को मुख्यमंत्री पद मिलने में कोई रोड़ा नहीं डालेंगे एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में बीजेपी की महायुति गठबंधन की दो मुख्य सहयोगी शिवसेना और एनसीपी है. नई सरकार में डिप्टी सीएम इन्हें मिलने की संभावना है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे बीजेपी को मुख्यमंत्री पद मिलने में कोई रोड़ा नहीं डालेंगे. विधानसभा चुनावों में महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतीं हैं. बीजेपी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










