महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही, मराठवाडा में 8 की मौत, बाढ़ग्रस्त सोलापुर में 30 को बचाया गया

Updated:
विज्ञापन
Solapur Floodwaters Sina River

सोलापुर में बाढ़ का नजारा

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है. मराठवाड़ा और सोलापुर बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हैं. सोलापुर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो चुका है. लोगों को बचाने के लिए सेना को उतारा गया है. मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. बुधवार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले चार दिनों में भीषण बारिश में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि गांव जलमग्न हो गए, मकान क्षतिग्रस्त हो गए और हजारों हेक्टेयर खेत में लगी फसलें बर्बाद हो गईं. जिनमें लातूर में तीन, बीड में दो और छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़ और धाराशिव में एक-एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने, डूबने और अन्य कारणों से हुई है. धाराशिव में 159 गांव प्रभावित हुए और 186 पशु मारे गए, जबकि छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जैसे अन्य जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. मराठवाड़ा के कई इलाकों में 20 सितंबर से लगातार बारिश हो रही है.

Maharashtra Heavy Rain: धाराशिव जिले में 27 लोगों को बचाया गया, मुख्यमंत्री बोले प्रभावित लोगों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों और अन्य प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने धाराशिव जिले में 27 लोगों को बचाया है, जबकि 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

Solapur-flood
सोलापुर में बाढ़ की स्थिति

सोलापुर के बाढ़ग्रस्त गांव से 30 लोगों को बचाया

सेना के एक हेलीकॉप्टर ने मंगलवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के माढा तहसील के एक गांव से बाढ़ के पानी में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि 20 अन्य ग्रामीणों को अलग-अलग बचाया गया. अहिल्यानगर और धाराशिव जिलों में दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सिना कोलेगांव, चांदनी और खासापुरी सिंचाई परियोजनाओं के साथ-साथ भोगावती नदी में भी पानी छोड़ा जा रहा है. अहिल्यानगर और धाराशिव जिले सोलापुर से सटे हुए हैं और नदियों में पानी छोड़े जाने से माढा तहसील के गांवों में बाढ़ आ गई है.

ये भी पढ़ें: Kolkata Heavy Rain: कोलकाता में बारिश से भारी तबाही, 10 की मौत, 90 से अधिक उड़ानें रद्द; स्कूल बंद

Maharashtra Heavy Rain: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए सोलापुर जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है. आईएमडी के अनुसार मराठवाड़ा में अगले 7 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 27 सितंबर को मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola