Maharashtra Election 2024 : पीएम मोदी की 9 रैलियां VS कांग्रेस के दिग्गज, महाराष्ट्र में सियासी पारा गरम

Updated:
विज्ञापन
Maharashtra Election 2024 / Narendra Modi vs Rahul Gandhi

Maharashtra Election 2024 / Narendra Modi vs Rahul Gandhi

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस और बीजेपी ने कई रैलियां की. इस बार के चुनाव में पीएम मोदी ने 9 रैलियों को संबोधित किया, जबकि प्रचार खत्म होने के ठीक पहले कांग्रेस ने भी दम दिखाया.

विज्ञापन

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग होगी. यहां मुख्य रूप से दो गठबंधन के बीच मुकाबला होना है. पहला एमवीए, जिसमें शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद गुट) और कांग्रेस शामिल हैं. दूसरा महायुति गठबंधन जिसे बीजेपी लीड कर रही है. इसमें शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट) शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के पहले महायुति के पक्ष में रैलियां कीं, जिसकी संख्या 9 थी. इसके बाद उन्होंने विदेश दौरे से पहले नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बूस्ट किया और जीत का मंत्र दिया.

पहली चुनावी रैली पीएम मोदी ने धुले में की

पीएम मोदी ने बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान के तहत एक सप्ताह में कुल 9 रैलियों को संबोधित किया. उनकी पहली जनसभा 8 नवंबर को प्रदेश के धुले में हुई. 14 नवंबर को राज्य में तीन जगह- छत्रपति संभाजीनगर, रायगढ़ और मुंबई में रैलियों को उन्होंने संबोधित किया.

चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में कांग्रेस ने दिखाया दम

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के अंतिम 5 दिन में कांग्रेस ने 75 कार्यक्रम किए. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी सहित बड़े नेताओं ने 75 रैलियां और रोड शो इस दौरान किए. 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

Read Also : Maharashtra Politics : अजित पवार के कारण बीजेपी को महाराष्ट्र में लगा झटका

महाराष्ट्र में कौन सी पार्टी कितने सीट पर लड़ रही है चुनाव

महायुति की ओर से बीजेपी ने 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. शिवसेना (शिंदे) 81 सीटों पर, एनसीपी (अजित पवार) 59 सीटों पर जबकि अन्य सहयोगी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं एमवीए से कांग्रेस 101 सीटों पर, शिवसेना (उद्धव) 95 जबकि एनसीपी (एसपी) ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इनके अन्य सहयोगी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola