Mahakumbh 2025 में क्या करें, क्या न करें – इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Updated:
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 prayagraj

MahaKumbh 2025 prayagraj

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. संगम में डूबकी लगाने के लिए करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंचते हैं. वैसे में यूपी सरकार ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर पूरा फोकस किया है.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में अगर आप भी शामिल होने का मन बना रहे हैं. संगम में डूबकी लगाने के लिए परिवार के साथ प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. सुरक्षा कारणों से बहुत सारी चिजों पर इस बार बैन लगा दिया गया है. वैसे में घर से निकलने से पहले महाकुंभ से जुड़े नियम और कानून की पूरी जानकारी आपको रखनी चाहिए.

महाकुंभ में करना है ये काम

  • सरकार ने महाकुंभ के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च किया है. वेबसाइट देखकर ही अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाये.
  • आवास, प्रमुख आयोजन तिथियों की जानकारी के लिए मोबाइल ऐप का सहारा ले सकते हैं.
  • डॉक्टर द्वारा सलाह दिए जाने पर ही यात्रा करें और दवाएं अपने साथ रखें.
  • अस्पताल, भोजन और आपातकालीन सेवाओं जैसी सुविधाओं से अवगत रहें.
  • आपातकाल की स्थिति में इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. महाकुंभ का हेल्पलाइन नंबर – 1920 है और पुलिस हेल्पलाइन नंबर – 112 है.
  • केवल उन्हीं स्नान क्षेत्रों/घाटों का उपयोग करें जो मेला प्रशासन द्वारा अधिकृत हैं.
  • उपलब्ध शौचालयों का प्रयोग करें.
  • कचरे के निपटान के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें.
  • रास्ता खोजने के लिए संकेत चिन्‍हों का उपयोग करें.
  • वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग स्थलों का उपयोग करें. यातायात नियमों का पालन करें.
  • मेला क्षेत्र या शहर में ठहरने के स्थान के निकटतम स्नान घाटों का उपयोग करें.
  • आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर पुलिस या मेला प्रशासन को सूचित करें.
  • पब्लिक एड्रेस सिस्टम या किसी अन्य माध्यम से दिए गये नियमों और निर्देशों का पालन करें.
  • मेले के आयोजन में शामिल विभागों का सहयोग करें.
  • आप के साथी या सामग्री के खो जाने पर खोया-पाया केंद्रों का उपयोग करें.
  • पर्याप्‍त समय को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनायें.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला जाने के लिए कहां उतरें? जानिए तीर्थ संगम तक पहुंचने के सबसे आसान रास्ते

महाकुंभ में भूलकर भी न करें ये काम

  • कीमती सामान, अनावश्‍यक खान-पान और कपड़े न ले जाएं.
  • अजनबियों पर भरोसा न करें, अनऑथराइज्ड जगहों पर भोजन करने से बचें.
  • नदी में स्नान करते समय रिवर बैरिकेडिंग या खतरे के निशान से आगे न जाएं.
  • नदियों में कपड़े धोने और नहाने के लिए साबुन/डिटर्जेंट का उपयोग प्रतिबंधित है.
  • संक्रामक रोग से पीड़ित हों तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं.
  • महाकुंभ मेले के दौरान शहर और मेला स्थल में प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग न करें.
  • खुले में शौच न करें.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: संगम में स्नान करने के बाद घर जरूर लाएं ये चीजें, जीवन में आएगी खुशहाली

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola