Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ को सेना के हवाले क्यों नहीं किया? संतों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Premanand Puri
Maha Kumbh Stampede: प्रेमानंद पुरी ने दावा किया कि संतों ने शुरुआत से ही सरकार से इस मेले की सुरक्षा सेना को सौंपने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई.
Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद सरकार और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इतनी बड़ी भीड़ को संभालना पुलिस के वश की बात नहीं थी. उन्होंने कहा कि इस मेले की सुरक्षा को पहले ही सेना के हवाले कर देना चाहिए था. प्रेमानंद पुरी ने दावा किया कि संतों ने शुरुआत से ही सरकार से इस मेले की सुरक्षा सेना को सौंपने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई.
घटना के बाद जब महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की, तो वह भावुक होकर रो पड़े. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, प्रशासन इस मेले को सेना के हवाले कर दे ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी भीड़ के कारण पुलिस के लिए हालात को संभालना नामुमकिन हो गया था. उन्होंने अपने साथी संतों और भक्तों से अपील की कि वे संयम बरतें और भगदड़ को रोकने के लिए धीरे-धीरे अपने कैंपों में लौटें.
इसे भी पढ़ें: जब कुंभ में बेकाबू हुआ था हाथी, प्रयागराज में 500 लोगों की मौत के बाद लगे थे ये प्रतिबंध
इस बीच, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भगदड़ की स्थिति के चलते जनहित में अखाड़ों ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में हिस्सा न लेने का फैसला किया है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं. साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि संगम घाट पर जाने की बजाय जहां भी गंगा का पवित्र जल दिखे, वहीं स्नान कर लें.
रवींद्र पुरी ने प्रशासन का बचाव करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को संभालना किसी के लिए भी आसान नहीं है. उन्होंने लोगों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजनों में सबकी जिम्मेदारी बनती है कि व्यवस्था बनाए रखें. महाकुंभ जैसी भव्यता को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना सभी का कर्तव्य है.
इसे भी पढ़ें: ‘मैं, मेरी मम्मी और पापा सब नीचे दब गए थे, सांस भी नहीं आ रही थी…’, महाकुंभ में भगदड़ की आंखों देखी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




