Ludhiana By Election Result 2025 : लुधियाना उपचुनाव में आप ने मारी बाजी, कांग्रेस दूसरे स्थान पर, बीजेपी तीसरे स्थान पर

Updated:
विज्ञापन

SANJEEV ARORA

Ludhiana By Election Result 2025 : लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार को हुई. आप के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद सीट खाली हो गई थी जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया गया.उपचुनाव में आप ने इस सीट पर जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

Ludhiana By Election Result 2025 : पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज कर ली है. चुनाव आयोग के अनुसार, 14 राउंड की गिनती हुई. आप के संजीव अरोड़ा को 35179 वोट मिले. उन्होंने 10637 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे स्थान पर जबकि बीजेपी के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे.



आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट खाली हो गई थी. इसलिए यहां चुनाव आवश्यक हो गया था. खालसा महिला कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया था जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए .

उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव कराया गया. चुनाव में 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 64 प्रतिशत मतदान से काफी कम है. उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से किस पार्टी ने किसे उम्मीदवार बनाया

उपचुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच रहा. आप ने उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य और लुधियाना के उद्योगपति 61 साल के संजीव अरोड़ा  को उम्मीदवार बनाया. वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष 51 साल के भारत भूषण आशु  पर दांव लगाया. बीजेपी ने पार्टी की पंजाब इकाई की कोर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा, जबकि शिअद ने वकील और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष परोपकार सिंह घुम्मण को अपना उम्मीदवार बनाया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola