Lt Gen Rajiv Ghai: ऑपरेशन सिंदूर का इनाम, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को मिला प्रमोशन

Updated:
विज्ञापन

Lt Gen Rajiv Ghai

Lt Gen Rajiv Ghai: पाकिस्तान के साथ पिछले महीने हुए संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने वाले डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को प्रमोशन दिया गया है. जनरन घई ऑपरेशन सिंदूर के बारे में प्रेस ब्रीफिंग से चर्चा में आए थे. पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में वो सेना का प्रमुख चेहरा रहे हैं. उनके प्रमोशन को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का इनाम के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Lt Gen Rajiv Ghai: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रेस ब्रीफिंग कर चर्चा में आए लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को प्रमोशन मिला है. उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (रणनीति) के पद पर पदोन्नत किया गया है. भारतीय सेना के सभी ऑपरेशनल वर्टिकल डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सुरक्षा) को रिपोर्ट करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल घई सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) का कार्यभार संभालते रहेंगे.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष पर जानकारी देते थे. उन्होंने सीजफायर के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और बताया था कि पाकिस्तानी डीजीएमओ के साथ उनकी बात हुई थी. जिसमें पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम के बारे में गुहार लगाई गई थी. तब भारत ने अपनी शर्तों के आधार पर सीजफायर के लिए तैयार हुआ.

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से हुए सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 जून को सशस्त्र बलों के कई शीर्ष अधिकारियों और भारतीय तटरक्षक बल तथा सीमा सड़क संगठन के अन्य कर्मियों को असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया था. सम्मान पाने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भी शामिल थे. सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola