Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला या के सुरेश… कौन बनेगा स्पीकर? आज होगा चुनाव

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jun 2024 8:23 AM

विज्ञापन

Lok Sabha Speaker Election | PTI

Lok Sabha Speaker Election: आज लोकसभा में स्पीकर का होगा चुनाव होना है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के बीच मुकाबला हो रहा है. एनडीए ने ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि इंडिया गठबंधन से के सुरेश चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Speaker Election: आज यानी बुधवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है. कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव के लिए कमर कस ली है. दोनों दलों ने अपने-अपने सांसदों के लिए मंगलवार को ही व्हिप भी जारी कर लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा है. बता दें, 18वी लोकसभा के लिए आज स्पीकर का चुनाव हो रहा है. एनडीए ने ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया तो वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से के सुरेश मैदान में हैं.

कांग्रेस बीजेपी ने जारी किया व्हिप
बुधवार को सदन में लोकसभा स्पीकर पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने सांसदों से अपील की है कि वो कल संसद में मौजूद रहें. बीजेपी ने तीन लाइनों का व्हिप जारी किया है. जिसमें पार्टी ने कहा है कि सभी सांसद कल मौजूद रहें. वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि कल वो सदन में उपस्थित रहें. दोनों दलों ने कहा है कि इस संदेश को बेहद अहम माना जाए. इसी कड़ी में वाईएसआरसीपी (YSRCP) ने साफ कर दिया है वो कल ओम बिरला का समर्थन करेगी. बता दें YSRCP के पास चार सांसद हैं.

लोकसभा अध्यक्ष के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में तनातनी
18वीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है. चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला का मुकाबला इंडिया के उम्मीदवार के सुरेश के साथ होगा. इससे पहले मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम पर आम सहमति बनती नजर आयी थी. लेकिन डिप्टी स्पीकर पद की मांग पर पक्ष और विपक्ष में तकरार दिखी. दरअसल एनडीए ने विपक्ष की सशर्त समर्थन की मांग अस्वीकार कर दिया. इस कारण पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई.

बहुमत का सम्मान किया जाना चाहिए- जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि स्पीकर कोई पार्टी का पद नहीं है, स्पीकर पूरी संसद का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने का कि यहां बहुमत का सम्मान किया जाना चाहिए. कई राज्यों में जो पार्टी सत्ता में है उसके पास एक स्पीकर और एक डिप्टी स्पीकर होता है. मांझी ने कहा कि लेकिन विपक्ष चाहता है कि उपसभापति पर पहले ही फैसला हो जाए, हमारा कहना है कि पहले सभापति पर फैसला हो जाए, जब उपसभापति का मामला आएगा तब मिल-बैठकर फैसला किया जाएगा.

परंपरा का हो पालन- शरद पवार
इसी कड़ी में एनसीपी (एससीपी) सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि हमेशा से यह परंपरा रही है कि सत्ताधारी दल को स्पीकर का पद मिलता है. डिप्टी स्पीकर का पद विपक्षी पार्टी को जाता है. लेकिन पिछले 10 साल से यह पद मिलने के बाद मोदी सरकार में ज्यादा सीटें हैं, उन्हें डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देना मंजूर नहीं है. पवार ने कहा कि हमारी इंडिया एलायंस से चर्चा हुई थी, जिसमें मैंने सुझाव दिया था कि सरकार में बैठे आप लोगों को स्पीकर पद का निर्विरोध चुनाव कराना चाहिए, हम सहमत हैं. बहरहाल सत्ता पक्ष और विपक्ष में असहमति नहीं बन पाई है. ऐसे में कल स्पीकर पद का चुनाव हो रहा है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है. अब देखना है कि ओम बिरला रिकॉर्ड बनाने हैं या के सुरेश को स्पीकर का पद मिलता है.

Also Read: Pune Porsche Accident: पोर्श कांड मामले में नाबालिग आरोपी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बेल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola