Lok Sabha Election: दिल्ली की जिन 4 सीटों पर AAP लड़ेगी चुनाव, 2019 में हुआ था ऐसा हाल
New Delhi: AAP leaders Saurabh Bharadwaj, Atishi Singh and Sandeep Pathak with Congress leaders Mukul Wasnik, Deepak Babaria and Arvinder Singh Lovely during a joint press conference, in New Delhi, Saturday, Feb. 24, 2024. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI02_24_2024_000062A)
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तीन सीटें दी है. जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी. दिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा में सीट बंटवारे की घोषणा की जिसके तहत दिल्ली में AAP चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी.
Lok Sabha Election: इन चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे में आम आदमी पार्टी को जो चार सीटें मिली हैं, उसमें दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नयी दिल्ली लोकसभा शामिल हैं. इन चार सीटों पर आप लोकसभा चुनाव 2024 में अपने उम्मीदवार उतारेगी.
Lok Sabha Election: आप ने कांग्रेस को दिया तीन सीट
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तीन सीटें दी है. जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी. दिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में सभी सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीती थीं.

2019 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट
दक्षिणी दिल्ली – 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत हुई थी. बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को कुल 687014 वोट मिले थे. जबकि दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा को कुल 319971 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंदर को कुल 164613 वोट मिले थे.
पश्चिमी दिल्ली – 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार परवेश साहब सिंह वर्मा को भारी जीत मिली थी. परवेश को कुल 865648 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार महाबल मिश्रा को 287162 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर आप के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को 251873 वोट मिले थे.
पूर्वी दिल्ली – 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने भारी अंतर से जीत दर्ज किया था. गंभीर को कुल 696156 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अरविन्दर सिंह लवली को कुल 304934 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर आप की उम्मीदवार आतिशी को कुल 219328 वोट मिले थे.
नयी दिल्ली लोकसभा – इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मिनाक्षी लेखी को कुल 504206 वोट मिले. जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को 247702 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ब्रिजेश गोयल को 150342 वोट मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










