Lok Sabha Election 2024 : पानी के अंदर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी करने लगते हैं पूजा, राहुल गांधी ने कसा तंज

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Rahul campaigns for LS polls/ File Photo

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे और यहां से उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया. जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे और यहां से उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी जो है वो भारत के संविधान को नष्ट करने और भारत के संविधान को बदलने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ हमारा इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की कोशिश में है.

प्रधानमंत्री पर करारा हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 5-6 लोगों पर ध्यान दे रहे हैं. ये लोग हैं भारत के सबसे बड़े अमीर कारोबारी…आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत के लोगों को असली मुद्दों से भटकाना है. यही वजह है कि कभी-कभी आप उन्हें समुद्र के नीचे पूजा करते हुए देखेंगे.

Also Read : ‘मोदी या BJP क्या खुद बाबा साहेब भी संविधान नहीं बदल सकते..’, पीएम मोदी ने बताया लालू-तेजस्वी क्याें कर रहे दावा..

जनसभा को संबोधित करते हुए क्या बोले राहुल गांधी

  • राहुल गांधी ने वायनाड में कहा कि आरएसएस और बीजेपी संविधान को खत्म करने के कथित तौर पर प्रयास कर रहे हैं.
  • कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के 5-6 बड़े अमीर उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं. उनका काम वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना है जिससे देश की जनता जूझ रही है.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में किसानों के मुद्दों, बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री बस देश के अमीर लोगों का बचाव और उनके बैंक कर्जों को माफ करने में लगे हुए हैं.
  • चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि बॉन्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई एक तरह की जबरन वसूली थे.

राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया

लोगों को संबोधित करने से पहले कांग्रेस सांसद और वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सैकड़ों लोग नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola