Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस हिन्दू विरोधी', तेलंगाना में बरसे पीएम मोदी, कहा- नहीं करती देश की चिंता
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना में एक चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता लोगों को बांटने की है. वे हमारे देश को एक नहीं मानते.आपको कांग्रेस और INDI ब्लॉक से सावधान रहने की जरूरत है.
Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना में एक चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से जातिवादी है. शहजादा के आका देश के लोगों को चीनी, अफ्रीकी… कह रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता लोगों को बांटने की है. वे हमारे देश को एक नहीं मानते. इसलिए, आपको कांग्रेस और INDI ब्लॉक से सावधान रहने की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि शहजादा को इस तरह के खतरनाक विचार सिखाए जाते हैं और उसके शिक्षक ने भी कहा था कि राम मंदिर बनाना और राम नवमी मनाना गलत है.
हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का विचार क्या है? भारत का विचार भारत की सदियों पुरानी विरासत का प्रतिबिंब है. भारत के विचार का अर्थ है ‘सत्यमेव जयते’. भारत के विचार का अर्थ है ‘वसुधैव कुटुंबकम’. भारत के विचार का अर्थ है ‘ईश्वर महान है’. भारत के विचार का अर्थ है ‘नारी तू नारायणी’… जिस भूमि ने मुझे जन्म दिया है वह मेरे लिए स्वर्ग से भी अधिक प्रिय है। ये भगवान राम के शब्द थे. ये भारत का विचार सिर्फ मान्यताओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये हमारे देश की एक सशक्त पहचान है… आज भारत का विचार ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ है, ये ‘एक का दृष्टिकोण’ है. पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य’, यह ‘एक सूर्य, एक पृथ्वी, एक ग्रिड’ का विचार है, यह चंद्रमा पर ‘शिव शक्ति बिंदु’ है, भारत का विचार यानी ‘लोकतंत्र की जननी’ है, भारत का विचार है इसका मतलब है ‘सभी को न्याय, तुष्टीकरण किसी को नहीं’.”
आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि प्रमुख विपक्षी पार्टी हिंदू विरोधी है और यह जानती है कि धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक है. वहीं, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे की शुरुआत चुनाव से पहले मोहब्बत की दुकान से हुई थी, लेकिन चुनाव नजदीक आते-आते यह कमजोर हो गई. उन्होंने दावा किया कि शहजादे अब ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थन करने की बात करके समाज में जहर घोल रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुओं और उनकी संस्कृति के प्रति कांग्रेस की नफरत की हर दिन पोल खुल रही है. उन्होंने कहा कि शहजादे को पढ़ाने वाले नेता ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनना चाहिए था. पीएम मोदी ने दावा किया कि उन्होंने घोषणा की था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी मनाना भारत की अवधारणा के खिलाफ है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं बड़े गर्व के साथ मंदिर जाता हूं. उन्होंने सर्टिफिकेट देकर इसे भी राष्ट्र-विरोधी बताया है. रामनवमी पर पूजा करते हैं या नहीं? क्या आप दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं कि नहीं? क्या आप पूजा करके राष्ट्र विरोधी गतिविधि करते हैं? भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Arvind Kejriwal: जेल से रिहा हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP में जश्न, कहा- जगी है उम्मीद की नई किरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










