Lok Sabha Election 2024 : मनीष सिसोदिया के बिना 'आप' हो गई है कमजोर? चुनाव को लेकर दी गई कोर्ट में याचिका

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Apr 2024 1:24 PM

विज्ञापन

manish-sisodia

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया. इससे पहले ही मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था. जानें कोर्ट में सिसोदिया की ओर से क्या दी गई याचिका

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद से जहां पार्टियां जनता को लुभाने का काम कर रहीं हैं. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) टेंशन में है क्योंकि उसके दो दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. इस बीच खबर है कि सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने का अनुरोध करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस बाबत उनकी ओर से कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गई है.

यहां चर्चा कर दें कि ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया को कथित दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा इस याचिका पर सुनवाई कर सकती हैं. जांच एजेंसी सीबीआई के साथ ही ईडी की ओर से आरोप लगाया गया है कि एक्साइज पॉलिसी को संशोधित करते वक्त अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया.

जांच एजेंसियों ने क्या लगाया है आरोप

जांच एजेंसी की ओर से कहा गया है कि लाइसेंस शुल्क माफ करने का काम किया गया या उसे कम कर दिया गया. यही नहीं लाइसेंस को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना बढ़ाने का फैसला लिया गया. जांच एजेंसियों की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि लाभार्थियों ने आरोपियों को अवैध लाभ पहुंचाया है, साथ ही जांच से बचने के लिए उनके बहीखातों में गलत इंट्री की.

सिसोदिया को कब किया गया गिरफ्तार

जांच एजेंसी सीबीआई ने घोटाले में कथित भूमिका के लिए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी 26 फरवरी 2023 को की गई थी. ईडी ने नौ मार्च 2023 को सीबीआई की प्राथमिकी से निकले मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. पूरे प्रकरण के बाद सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का काम किया था.

Read Also : Manish Sisodia Letter : ‘जल्दी बाहर मिलेंगे’, तिहाड़ जेल से मनीष सिसोदिया का पत्र जनता के नाम

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 24 अप्रैल तक बढ़ी

इस बीच खबर है कि दिल्ली शराब घोटाला ममाले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 24 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola