Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान, पीएम मोदी ने कहा- एनडीए के प्रति जन समर्थन की लहर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 May 2024 9:55 AM
PM Modi/ File Photo
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा के पांचवें चरण में 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जानें क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का पर्व चल रहा है. लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पांच चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. 20 मई यानी सोमवार को हुए पांचवें चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई जिसकी जानकारी चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि वे केंद्र में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति जन समर्थन की लहर और भी मजबूत होती नजर आ रही है. यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर कही.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि जनता ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने मतदान करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया. आगे पीएम मोदी ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन किसी भी तरह की वोट-बैंक की राजनीति कर ले, लोग उन पर विश्वास नहीं करने वाले हैं. जनता विपक्षी गठबंधन को पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए के लिए समर्थन की लहर और भी मजबूत होती नजर आ रही है. देश के लोगों ने निर्णय किया है कि वे केंद्र में एक मजबूत एनडीए सरकार चाहते हैं.
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर लोगों ने अपने माताधिकार को प्रयोग किया. पांचवें चरण में मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान का काम पूरा किया जा चुका है. शेष बचे दो चरण के तहत मतदान 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी जबकि मतों की गिनती 4 जून को होनी है.
Read Also : Sambit Patra ने क्या कहा कि मच गया हंगामा, बाद में बीजेपी नेता को मांगनी पड़ी माफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










