I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस ने बनाई नेशनल अलायंस कमेटी, इन नेताओं को किया गया शामिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Dec 2023 3:53 PM
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के मकसद से आज यानी मंगलवार को पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है. इस समिति में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश शामिल हैं.
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है. लोकसभा चुनाव को लेकर आज यानी मंगलवार को दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक होने वाली है. वहीं, विपक्षी दलों की बैठक से पहले कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की बैठक की. बैठक में कांग्रेस ने नेशनल अलायंस कमेटी का गठन किया है. कमेटी में कांग्रेस ने पांच पार्टी नेताओं को शामिल किया है. कमेटी में मोहन प्रकाश, मुकुल वासनिक, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत को शामिल किया गया है. मुकुल वासनिक को संयोजन बनाया गया है.
कांग्रेस ने बनाई 5 नेताओं की कमेटी
बता दें, कांग्रेस ने आगामी लोकसभा (Lok Sabha Election 2023) चुनाव के लिए गठबंधन और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के मकसद कमेटी बनाई है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक इस समिति के संयोजक होंगे. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कमेटी में शामिल किया गया है.
Congress constitutes a 5-member National Alliance Committee in the run-up to the 2024 General Elections.
Mukul Wasnik to be the Convener of the Committee that will have senior leaders Ashok Gehlot, Bhupesh Baghel, Salman Khurshid and Mohan Prakash as the members. pic.twitter.com/aZQJQ4lrLG
— ANI (@ANI) December 19, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










