Lok Sabha Election 2024 : क्यों बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाया गया एकनाथ शिंदे और अजीत पवार का नाम? जानें वजह

Updated:
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : क्यों बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाया गया एकनाथ शिंदे और अजीत पवार का नाम? जानें वजह

Eknath Shinde/ File Photo

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार का नाम हटा दिया गया है. आप भी जानें इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के एलान के बाद सभी पाटियां तैयारियों में जुट गईं हैं. इस बीच एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के एक पत्र के बाद बीजेपी ने राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को अपने स्टार प्रचारकों के रूप में हटा दिया है. पत्र में कहा गया है कि स्टार प्रचारक केवल उनकी पार्टी से हो सकते हैं. अन्य पार्टी के नेता को इस तरह की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है.

स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट आयोग को सौंपी गई

सभी जिला कलेक्टरों और जिला चुनाव अधिकारियों को हाल ही में पत्र लिखा गया था. इस पत्र में राज्य सीईओ ने स्टार प्रचारकों के लिए एक ही पार्टी से होने की बात कही थी. इसके लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 का हवाला दिया गया था. इस बीच, बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 40-स्टार प्रचारकों की एक संशोधित सूची चुनाव आयोग को सौंपने का काम किया है. इस लिस्ट में एकनाथ शिंदे और अजीत पवार का नाम नहीं है.


Read Also : PM Modi ने राजस्थान में कहा- 4 जून 400 पार, कांग्रेस को बताया विकास विरोधी

Prime minister narendra modi with maharashtra chief minister eknath shinde

महाराष्ट्र में पांच चरण में होंगे चुनाव

आपको बता दें कि बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 26 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में 40 नेताओं की सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी, लेकिन सीईओ द्वारा चुनाव निरीक्षकों के ध्यान में यह लाया गया कि स्टार प्रचारक को संबंधित पार्टी का सदस्य होना जरूरी है. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : मनीष सिसोदिया के बिना ‘आप’ हो गई है कमजोर? चुनाव को लेकर दी गई कोर्ट में याचिका

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola