Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद में बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मौत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Apr 2024 10:14 AM
Lok Sabha Election 2024| ANI, X
Lok Sabha Election 2024: यूपी के मुरादाबाद से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इसकी पुष्टि मुरादाबाद शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की.
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बड़ी खबर आ रही है. मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. मुरादाबाद से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. गौरतलब है कि कल यानी शुक्रवार को मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था.
काफी दिनों से थी तबीयत खराब
कुंवर सर्वेश सिंह की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती थी. यूपी के बाहुबली नेताओं में वो शुमार थे. बीते काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. यहां तक की पार्टी की ओर जब उन्हें टिकट दिया गया था उसी समय से वो अस्पताल में भर्ती थे. चुनवा प्रचार भी बीमारी के कारण वो नहीं कर सके थे.
कैंसर से पीड़ित थे कुंवर सर्वेश सिंह
कुंवर सर्वेश सिंह काफी समय से कैंसर से पीढ़ित थे. जिस समय पार्टी ने टिकट दिया था उसके बाद से ही अस्पताल में एडमिट हैं. उनके निधन से उनके समर्थकों के साथ-साथ पूरी पार्टी में शोक की लहर है. सर्वेश सिंह ने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.
यूपी के बाहुबली नेताओं में होती थी गिनती
कुंवर सर्वेश सिंह की गिनती बीजेपी के बाहुबली नेताओं में होती थी. इलाके में उनका काफी दबदबा था. पेशे से वो बजनेसमैन थे. सांसद बनने से पहले वो पांच बार विधायक भी रहे थे. कुंवर सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे. साल 2014 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था. और मुरादाबाद से सांसद भी बने थे.
सीएम योगी ने जताया दुख
मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है. सीएम योगी ने कहा है कि उनके निधन से स्तब्ध हूं. उन्होंने इसे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










