COVID-19 : राजस्थान में 31 मार्च तक लॉक डाउन, देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बना
COVID-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सारे राज्य को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है. इस फैसले के तहत सब्जी, डेयरी जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाले सामानों को बेचने वाली दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे.
जयपुर : Covid-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सारे राज्य को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है. इस फैसले के तहत सब्जी, डेयरी जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाले सामानों को बेचने वाली दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे. इन आवश्यक सेवाओं में को छोड़कर संपूर्ण राजस्थान 31 मार्च तक बंद रहेगा. राजस्थान ऐसा करने वाला देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है.
जानकारी के मुताबिक सभी बाजार और अन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही सरकारी दफ्तर भी बंद होंगे. रोडवेज समेत सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहन भी बंद रहेंगे. राजस्थान की सीमाएं सील की जाएंगी. शनिवार रात को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है. रात 9 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई. कोविड 19 को लेकर लॉक डाउन होने वाला देश का पहला राज्य है. राजस्थान में Covid-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं.
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot: In the wake of #coronavirus outbreak, the state to remain in lockdown from March 22 to 31st. Shops selling daily necessities things like vegetables, dairy and medical items to remain open. pic.twitter.com/ggUzRqDBvT
— ANI (@ANI) March 21, 2020
इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार रात को ऐलान किया, ‘कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य 22 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन में रहेगा. सब्जी, डेयरी जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाले सामानों को बेचने वाली दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे.’ गहलोत ने यह फैसला शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में लिया. उन्होंने बयान जारी कर बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी सरकारी दफ्तर, मॉल, फैक्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद रहेंगे.
लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) से जुड़े परिवारों को दो महीने तक मुफ्त गेहूं मिलेगा. सड़क विक्रेताओं और दैनिक श्रमिकों, जो एनएफएसए सूची से बाहर हैं, को 1 अप्रैल से दो महीने के लिए मुफ्त में भोजन के पैकेट मिलेंगे.
मुख्यमंत्री ने सभी कारखाने के श्रमिकों से यह भी सुनिश्चित करने की अपील की कि उन्हें लॉकडाउन अवधि के दौरान उनके वेतन का भुगतान किया जाए. साथ ही, उन्हें इस अवधि के दौरान अपनी नौकरी से समाप्त नहीं किया जाना चाहिए. आपको बता दें राजस्थान में Covid-19 के पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है. शनिवार को ही प्रदेश में आधा दर्जन नए पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.
इन केस समेत राजस्थान में पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या 23 हो चुकी है. शनिवार को सामने आए पॉजिटिव केस में 5 भीलवाड़ा में और 1 जयपुर से है. राजस्थान में पॉजिटिव पाए गए 3 मरीजों को ठीक किया जा चुका है. प्रदेश में अब तक 658 सैंपल जांच के लिए आये हैं. इनमें से 593 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव है. जबकि 42 सैंपल अभी हो रही हैं. देश भर में Covid-19 से संक्रमित होने की संख्या बढ़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










