Live Updates

Coronavirus Outbreak, PM Modi Live: रात 12 बजे से 21 दिन का लॉकडाउन, मोदी ने ट्वीट कर कहा, घबराने की जरूरत नहीं

Updated at : 24 Mar 2020 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak, PM Modi Live: रात 12 बजे से 21 दिन का लॉकडाउन, मोदी ने ट्वीट कर कहा, घबराने की जरूरत नहीं

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आज बड़ी घोषणा की. उन्‍होंने ऐलान किया कि आज रात 12 बजे के बाद 21 दिनों तक पूरे देश में लॉकडाउन किया जा रहा है. 21 दिनों तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना है. इससे पहले मोदी ने 19 मार्च को राष्‍ट्र को संबोधित किया था. मोदी ने अपने पहले संबोधन में रविवार 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया था, जिसका पूरे देशवासियों ने पूरा समर्थन किया था.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:55 PM. 24 Mar 2010:55 PM. 24 Mar

लॉकडाउन के दौरान ये सारी सुविधाएं रहेंगी जारी, ये रहेंगे बंद

लॉकडाउन के दौरान अस्‍पताल, पेट्रोल पंप, मेडिकल की दुकानें, राशन की दुकानें खुली रहेंगी. बिजली, गैस सेवा जारी रहेंगे. दूध की दुकानें खुली रहेंगी. बैंक, बीमा केंद्र, एटीएम खुले रहेंगे. इसके अलावा ई-कॉमर्स, एटीएम खुले रहेंगे. फल, सब्‍जी की दुकानें खुली रहेंगी. प्रिंट, इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया को लॉकडाउन से छूट. इसके बाद सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे. सभी तरह के ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे. आम लोगों के लिए सभी धार्मिक जगह बंद रहेंगे.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

लॉकडाउन को सब मानेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री ने महामारी रोकने के लिए क्या किया : कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि देश में 21 दिनों के बंद (लॉकडाउन) के फैसले को देश मानेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि उन्होंने कोरोना वायरस की महामारी को रोकने और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए क्या किया? पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, आदरणीय मोदी जी,देश तो लॉकडाउन का हर आग्रह मानेगा. पर आपने करोना की महामारी को रोकने के लिए क्या किया? उन्होंने यह सवाल भी किया, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा कैसे होगी? करोना से पैदा हुए रोजी-रोटी के महासंकट का क्या हल किया? गरीब, मजदूर, किसान, दुकानदार, दिहाड़ीदार के 21 दिन कैसे कटेंगे?

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

गृह मंत्रालय ने 21 दिन के देशव्यापी बंद के लिए दिशा-निर्देश जारी किया.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

अस्‍पताल, पेट्रोल पंप, मेडिकल, राशन की दुकानें खुली रहेंगी. बिजली, गैस सेवा जारी रहेंगे

अस्‍पताल, पेट्रोल पंप, मेडिकल, राशन की दुकानें खुली रहेंगी. बिजली, गैस सेवा जारी रहेंगे. सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे. संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लोगों को परेशान नहीं होने की अपील की. उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, देशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है. सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

राज्य सरकारों से अनुरोध उनकी पहली प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही होनी चाहिए, हेल्थ केयर ही प्राथमिकता होनी चाहिए.

यहां देखें पीएम मोदी का पूरा संबोधन

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

कोरोना के खिलाफ जंग में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए देश के अस्‍पतालों को 15 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया. पीएम मोदी ने कहा, अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

घर में ही रहना है चाहे जो भी हो जाए : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कोरोना से तभी बचा जा सकता है जब लक्ष्‍मण रेखा न लांघा जाए. इसके फैलने की चैन को रोकना है. भारत आज उस स्‍टेज पर है, जहां हमारे आज के एक्‍शन तय करेगा कि हम इसे कैसे रोक सकते हैं. जब तक देश में लॉकडाउन की स्थिति है, हमें अपना वचन निभाना है. घरों में रहते हुए उन लोगों के बारे में सोचिए, जो अपनी जान जोखिम में डालकर इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए अस्‍पताल में काम कर रहे हैं.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या पहले एक लाख पहुंचने में 67 दिन लगे, लेकिन दूसरे लाख पहुंचने में सिर्फ 11 दिन और 3 लाख पहुंचने में केवल 4 दिन लगे. आप इसी बात से इसके संक्रमण का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी तेजी से अपना पांव पसार रहा है.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

कोरोना – ‘को – कोई, रो – रोड़ पर , ना – ना निकलें’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैनर को लेकर दिखाते हुए कहा, मुझे एक बैनर पहुत पसंद आया. बैनर में कोरोना को अलग-अलग समझाया गया था. जिसके अनुसार को – कोई, रो – रोड़ पर , ना – ना निकलें.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

21 दिन का होगा लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरे देश में लॉकडान 21 दिनों के लिए होगा. पीएम मोदी ने कहा, बाहर निकला क्‍या होता है इस 21 दिनों तक भूल जाइये. बाहर न निकलें और घरों के अंदर ही रहें. घर के बाहर एक लक्ष्‍मण रेखा खिंच दिया गया है. आपका एक कदम कोरोना को आपके घर के अंदर ले आयेगा.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान किया और कहा, आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया जाता है. उन्‍होंने कहा, महामारी के खिलाफ जंग में ऐसा निर्णय बहुत जरूरी है. इसकी कीमत देश को चुकाना पड़ेगा, लेकिन एक-एक देशवासियों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

कोरोना से बचने का एक मात्र तरीका संक्रमण के साइकिल को तोड़ना है

पीएम मोदी ने कहा, कोरोना के खिलाफ जंग में सभी की भूमिका अनिवार्य है. इसके लिए सभी को कोरोना के संक्रमण के साईकिल को तोड़ना होगा. सोशल डिस्‍टेंसिंग से हम कोरोना को हरा सकते हैं.

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

जनता कफर्यू के लिए देशवासियों को धन्‍यवाद

हर कोई परीक्षा की इस घड़ी में एक साथ आये. जनता कर्फ्यू को लोगों ने सफल बनाया. जब देश पर कोई संकट आता है तो हम सब एक साथ मिलकर उसका सामना करते हैं. यह आपने दिखा दिया. समाचार के माध्‍यम से सुन भी रहे हैं और देख भी रहे हैं. दुनिया के समर्थ देशों को भी इस महामारी ने बेबस कर दिया है

9:52 PM. 24 Mar 209:52 PM. 24 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं राष्‍ट्र को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे राष्‍ट्र के नाम संबोधन में कहा, मेरे प्‍यारे देशवासियों.

7:29 PM. 24 Mar 207:29 PM. 24 Mar

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में जानकारी दी. मोदी ने ट्वीट में कहा, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा.

पहली बार कोरोना को लेकर किये गये राष्‍ट्र के संबोधन में जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र के नाम संदेश में रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ लागू करने और लोगों से घर-घर दूध, अखबार, राशन पहुंचाने वालों, पुलिसकर्मियों, स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और मीडियाकर्मियों के प्रति आभार जताने की अपील की थी. उन्‍होंने ऐसे लोगों का आभार जताने के लिए 22 मार्च की शाम 5 बजे घर की खिड़की, बालकनी या गेट पर आकर ताली, घंटा-थाली बजाने की अपील की थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करने को भी कहा था.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola