Breaking News: गुजरात के नये सीएम भूपेंद्र पटेल कल दोपहर 2.20 बजे लेंगे शपथ
आज देश भर में कोरोना के 28,591 नये मामले दर्ज किये गये हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 338 और लोगो की मौत हो गयी है. गुजरात में नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है, कल दोपहर भूपेंद्र पटेल नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
गुजरात के नये सीएम भूपेंद्र पटेल कल दोपहर 2.20 बजे लेंगे शपथ
गुजरात के नये सीएम भूपेंद्र पटेल कल दोपहर 2.20 बजे शपथ लेंगे. इस संबंध में राज्यपाल ने ट्वीट कर जानकारी दी.
जम्मू-कश्मीर की 65 फीसदी आबादी युवा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल) मनोज सिन्हा ने कहा है कि प्रदेश की 65 फीसदी आबादी की उम्र 35 साल से कम है. युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए एक पारदर्शी तंत्र विकसित किया गया है. अब तक 12,000 पदों पर नियुक्ति की गयी है. इनमें से कुछ लोगों ने ज्वाइन कर लिया है और कुछ लोग वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. 7 लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4 लोगों को शनिवार को ही पकड़ लिया गया था. चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े दो मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है.
केरल में कोरोना से 67 की मौत, 29710 नये मामले सामने आये
केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 67 लोगों की मौत हो गयी. 20,240 नये मामले सामने आये हैं. इसी दौरान 29,710 लोगों ने इस महामारी को मात दी है. राज्य में अभी कोरोना के कुल 2,22,255 एक्टिव केस हैं, जबकि 41,30,065 लोग इससे ठीक हो चुके हैं. राज्य में कुल 22,551 लोगों की अब तक जान जा चुकी है.
राजौरी में एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि राजौरी में चलाये जा रहे आपरेशन में एक आतंकी को पुलिस ने मार गिराया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए