Korba Express Fire : विशाखापट्टनम में कोरबा एक्सप्रेस की तीन बोगियों में लगी भीषण आग, देखें VIDEO

Train Fire : कोरबा एक्सप्रेस में आग लगने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन विशाखापट्टनम में खड़ी थी.
Korba Express Fire: विशाखापट्टनम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक यात्री ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई. ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि आग कोरबा एक्सप्रेस में लगी. कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के तीन एसी कोच रविवार सुबह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद आग में जल गए.
खबरों की मानें तो आग A-1 कोच के पास लगी, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. रेलवे के अधिकारी फौरन हरकत में आ गए. उन्होंने सभी यात्रियों को को सुरक्षित बाहर निकाला. आग तीन कोचों तक फैल गई थी.
तिरुपति के लिए रवाना होना था ट्रेन को
सभी यात्रियों को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाल लिया गया है. आग पर भी काबू पा लिया गया है. कोरबा से आने के बाद ट्रेन को तिरुपति के लिए रवाना होना था. एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
Read Also : Jharkhand Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल हादसे की प्रारंभिक जांच में खुलासा, कंट्रोल रूम से एक्शन में देरी के कारण हुई दुर्घटना
ट्रेन की बोगियों में अचानक लगी आग
छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापट्टनम कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन पहुंची थी. इस ट्रेन की बोगियों में अचानक से भीषण आग लग गई. ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी. आग लगने की घटना स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










