Kerala Local Body Election Results 2020 Live: यूडीएफ की अवसरवादी राजनीति का केरल में कोई स्थान नहीं, भाजपा-कांग्रेस चला रही थी झूठा अभियान : विजयन
Kerala Local Body Election Results 2020 Live: केरल में बुधवार को तीन चरण में हुए स्थानीय निकाय चुनाव का मतगणना जारी है. करीब 1200 स्थानीय निकाय में दो हजार से ज्यादा वार्डों में हुए मतदान की गिनती आज सुबर 8 बजे से जारी है. मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ LDF ( लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) और कांग्रेस की अगुवाई वाला संयुक्त डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच कांटे की लड़ाई होने की उम्मीद की जा रही है. वहीं भाजपा को भी वानदलों के गढ़ में सेंध लगाने को तैयार है. केरल स्थानीय चुनाव में परिणाम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
यूडीएफ की अवसरवादी राजनीति का केरल में कोई स्थान नहीं, भाजपा-कांग्रेस चला रही थी झूठा अभियान : विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ”परिणामों से स्पष्ट है कि यूडीएफ और उसकी अवसरवादी राजनीति का केरल में कोई स्थान नहीं है. कांग्रेस भाजपा के साथ झूठे अभियान चला रही थी और एलडीएफ को बदनाम कर रही थी. यह सफल नहीं हुआ है.”
केरल के मुख्यमंत्री ने एलडीएफ की जीत को राज्य के लोगों की जीत बताया
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि ”एलडीएफ को स्थानीय निकाय चुनावों में व्यापक जीत मिली. यह राज्य के लोगों की जीत है. यह चुनाव परिणाम उन लोगों को जवाब दे रहे हैं, जो केरल को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करनेवालों के प्रयासों को पराजित किया गया है.”
तिरुवनंतपुरम निगम पर एलडीएफ का कब्जा बरकरार
तिरुवनंतपुरम निगम पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का कब्जा बरकरार. 100 वार्डों में से एलडीएफ ने 51 जीते, एनडीए ने 34, यूडीएफ ने 10 और अन्य ने पांच सीटें जीतीं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए