कर्नाटक के 9 मंत्री करोड़पति, सभी के खिलाफ आपराधिक मामले, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक के 9 मंत्री करोड़पति, सभी के खिलाफ आपराधिक मामले, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

**EDS: FILE PHOTO** Davangere: In this Wednesday, Aug. 3, 2022, file photo, KPCC President D. K. Shivakumar with former Karnataka CM and Congress Legislature Party (CLP) leader Siddaramaiah, in Davangere, Karnataka. Siddaramaiah will be the next chief minister of Karnataka and DK Shivakumar his deputy, Congress sources said on Thursday, May 18, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI05_18_2023_000073A)

कर्नाटक सरकार में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सबसे धनी मंत्री हैं. उनकी कुल संपत्ति 1413.80 करोड़ रुपये है. डीके शिवकुमार पर 265.06 करोड़ से अधिक की देनदारी है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धारमैया की टीम में अभी जो मंत्री हैं, उसमें चित्तरपुर से प्रियांक खरगे के पास सबसे कम संपत्ति है.

विज्ञापन

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की अगुआई में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है. राज्य की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को सभी नव निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ. नयी कैबिनेट में मुख्यमंत्री को मिलाकर फिलहाल 10 मंत्री हैं. अब सिद्धारमैया की टीम को लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार सभी करोड़पति हैं. गैर-लाभकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के रिपोर्ट के अनुसार 9 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सबसे धनी

कर्नाटक सरकार में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सबसे धनी मंत्री हैं. उनकी कुल संपत्ति 1413.80 करोड़ रुपये है. डीके शिवकुमार पर 265.06 करोड़ से अधिक की देनदारी है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धारमैया की टीम में अभी जो मंत्री हैं, उसमें चित्तरपुर से प्रियांक खरगे के पास सबसे कम संपत्ति है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक ने जो हलफनामा घोषित किया है, उसमें उन्होंने खुद को 16.83 करोड़ रुपये का मालिक बताया है.

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री और उनकी संपत्ति

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया – कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार – कुल संपत्ति 1413.80 करोड़ रुपये

जी परमेश्वर – कुल संपत्ति 21 करोड़ रुपये

के एच मुनियप्पा -कुल संपत्ति 59 करोड़ रुपये

एम बी पाटिल – कुल संपत्ति 141 करोड़ रुपये

सतीश जारकिहोली – कुल संपत्ति 175 करोड़ रुपये

प्रियांक खरगे – कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपये

रामलिंगा रेड्डी – कुल संपत्ति 110 करोड़ रुपये

बी जेड जमीर अहमद खान – कुल संपत्ति 72 करोड़ रुपये

Also Read: कुर्सी संभालते ही एक्शन में सिद्धारमैया, बीजेपी सरकार के सभी लंबित कार्यों पर लगायी रोक

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री और उनकी शिक्षा

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया – स्नातक प्रोफेशनल

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार – पोस्ट ग्रेजुएट

जी परमेश्वर – पीएचडी

के एच मुनियप्पा – स्नातक प्रोफेशनल

एम बी पाटिल – स्नातक प्रोफेशनल

सतीश जारकिहोली – 12वीं पास

प्रियांक खरगे – 10वीं पास

रामलिंगा रेड्डी – स्नातक

बी जेड जमीर अहमद खान – 8वीं पास

कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीट लाकर कांग्रेस ने सरकार बनायी

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को मतदान संपन्न हुआ था और 13 मई को मतगणना की गई है. कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की और वहीं भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटें और जनता दल (सेक्युलर) को मात्र 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola