कुर्सी संभालते ही एक्शन में सिद्धारमैया, बीजेपी सरकार के सभी लंबित कार्यों पर लगायी रोक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 May 2023 6:57 PM
कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ.
कर्नाटक में सत्ता संभालते ही सिद्धारमैया एक्शन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पूर्व की बीजेपी सरकार के द्वारा शुरू किये गये सभी लंबित कार्यों पर रोक लगा दी है. साथ ही फंड जारी करने पर भी रोक लगा दिया है. गौरतलब है कि हाल में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए 135 सीट जीतकर अपने दम पर राज्य में सरकार बनायी. जबकि बीजेपी 66 सीट लाकर सत्ता से बाहर हो गयी. 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ कर्नाटक की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र
कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ.
तीन दिवसीय सत्र के दौरान सभी 224 नव निर्वाचित प्रतिनिधि लेंगे शपथ
विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, इस तीन दिवसीय सत्र के दौरान सभी 224 नव निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक के रूप में शपथ लेंगे. इस दौरान नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा. फिलहाल, प्रोटेम स्पीकर के रूप में सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य आर वी देशपांडे नव निवार्चित प्रतिनिधियों को शपथ दिला रहे हैं.
Also Read: सिद्धारमैया का व्यक्तित्व कुछ हद तक “दबंग” वाला, जानें कर्नाटक के नये सीएम की कुछ खास बातें
Karnataka govt orders to stop the release of funds and payments to any orders given by the previous govt in any department including boards/corporations along with ordering to stop all pending works which haven’t started yet.
— ANI (@ANI) May 22, 2023
विधायक के रूप में इन्होंने ली शपथ
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, मंत्री जी परमेश्वर, के एच मुनियप्पा, एम बी पाटिल, के जे जॉर्ज, सतीश जारकिहोली, प्रियंक खरगे ने विधायक के रूप में शपथ ले ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










