Karnataka : बिहार के युवक ने बच्ची से दरिंदगी की कोशिश में गला दबाया, आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Apr 2025 9:03 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Karnataka Assault Case: कर्नाटक में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिसवालों द्वारा एनकाउंटर कर ढेर कर दिया गया है. जब पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ा, तब उसने उन पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने उस पर गोली चला दी और वह वहीं ढेर हो गया.

विज्ञापन

Karnataka Assault Case:कर्नाटक के हुबली इलाके में एक पांच वर्षीय छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी रक्षित क्रांति का एनकाउंटर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर शेड में ले जाकर उसे दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब बच्ची ने अपने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया, तब उसकी आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे. लेकिन तब तक आरोपी ने बच्ची का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया. इसके बाद 13 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसका एनकाउंटर कर दिया.

अपराधी ने अपने अपराध को स्वीकार किया

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रक्षित क्रांति की उम्र 35 वर्ष थी. वह पटना का निवासी था. वह कर्नाटक में 3-4 महीने पहले काम की तलाश में आया था. आरोपी यहां कंस्ट्रक्शन साइट और होटलों में काम किया करता था. जब पुलिस ने उसे पकड़ा और उससे पूछताछ की, तब उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया ढेर

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई, तब वह भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन जब उसने देखा कि उसे चारों तरफ से घेर लिया गया है, तब आरोपी ने पुलिस वालों पर हमला करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड गोलियां आरोपी पर चला दीं. जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी. वहीं दूसरी गोली पीठ पर लगी और आरोपी वहीं ढेर हो गया. इस पूरे ऑपरेशन में एक पुलिस उप-निरीक्षक और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें किम्स नाम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

कैसे पता लगाया गया आरोपी का?

आरोपी की पहचान हुबली इलाके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से की गई. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी आता है और उसे उठाकर ले जाता है.

यह भी पढ़े: Murshidabad Violence : हथियारबंद गिरोह आया, वे खून के प्यासे थे, तबाही का मंजर आया सामने

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola