Kanwar Yatra: अप्रिय घटना रोकने के लिए मुजफ्फरनगर में एटीएस के कमांडो तैनात, डीएम ने किया पैदल मार्च

Uttar Pradesh
Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के कमांडो भी तैनात किये गये हैं.
Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कांवड़ यात्रा को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एसएसपी ने बताया कि और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा के लिए जिले में एक कंपनी अर्धसैनिक बल आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स), छह कंपनी पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) और एटीएस कमांडो को तैनात किया गया है.
डीएम ने किया पैदल मार्च
मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह ने एटीएस कमांडो के साथ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पैदल मार्च किया.
कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से है जारी
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एटीएस कमांडो को शिव चौक पर तैनात किया गया है, जहां दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं और यहां माता की परिक्रमा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शिव चौक के आसपास के संवेदनशील स्थानों को एटीएस कमांडो को सौंप दिया गया है. कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से चल रही है.
कुपवाड़ा मुठभेड़ में तीन जवान जख्मी, देखें वीडियो
यहाँ पढ़े : शिव जी की आरती
यहाँ पढ़े : Shiv Chalisa
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










