Kal Ka Mausam: महाराष्ट्र में 16 सितंबर को भी बारिश से मचेगी तबाही? स्कूल बंद, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Navi Mumbai rain waterlogged road

नवी मुंबई में बारिश से सड़कें जलमग्न

Kal Ka Mausam: महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही मची है. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. खासकर मराठवाडा, बीड और मुंबई में स्थिति बहुत खराब है. मराठवाडा में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर बीड प्रशासन ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण मंगलवार को कक्षा 1 से 7 तक के स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: महाराष्ट्र में कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. बीड जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंगलवार को आंगनवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया है. अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस की तैयारी कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को इस आदेश से बाहर रखा गया है.

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

बीड और छत्रपति संभाजीनगर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जबकि नांदेड़, लातूर, धाराशिव, परभणी, हिंगोली और जालना के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

मराठवाड़ा में भारी बारिश, वायुसेना और सेना ने फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई. बीड जिले में 11 फंसे हुए लोगों को भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया जबकि थलसेना की एक इकाई ने 40 अन्य लोगों को बाहर निकाला. अधिकारियों ने बताया कि हिंगोली और बीड जिलों में रविवार और सोमवार को मौतें हुईं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बीड जिले के आष्टी तालुका के कड़ा गांव के पास शेरी खुर्द बस्ती में एक ही परिवार के 11 सदस्य फंसे हुए थे. उन्हें सोमवार को नासिक से बुलाए गए वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से सुर���्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola