Kal ka Mausam : 23 अगस्त को होगी भारी बारिश, आया 7 दिन का अलर्ट, लो प्रेशर का असर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Aug 2025 1:35 PM
23 अगस्त के लिए बारिश का अलर्ट. फोटो: पीटीआई
Kal ka Mausam : उत्तरी गुजरात में 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 25 अगस्त से फिर से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. वहीं, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बारिश कम होने की उम्मीद है.आइए जानते हैं, अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा.
Kal ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है. इसके कारण 24 अगस्त से पूर्वी भारत (ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाके) में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, अगले 7 दिनों में कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की संभावना है.25 और 26 अगस्त को कोंकण में बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुल मिलाकर, अगले 7 दिनों में इस पूरे क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
बिहार–झारखंड के अलावा यहां भी होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 26 और 27 अगस्त को विदर्भ में भी बारिश की संभावना है. 23 से 26 अगस्त के बीच ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. खासकर, 23 अगस्त को झारखंड और बिहार में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
पंजाब और हरियाणा के अलावा यहां होगी भी होगी बारिश
23 से 26 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 6-7 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 23 से 25 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 23 से 24 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, अगले 7 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और राजस्थान में आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना
26 और 27 अगस्त को तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 25 और 26 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warnings: 22,23,24,25,26 और 27 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
राजस्थान में भारी बारिश
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए. मौसम विभाग ने चार दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र ने उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में भी भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










