Heavy Rain Warnings: 22,23,24,25,26 और 27 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Heavy Rain Warnings: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी गुजरात में 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 25 अगस्त से गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू हो सकता है.
Heavy Rain Warnings: आईएमडी के अनुसार 25 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्रों में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. जिसके बाद 24 अगस्त से पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू हो सकता है.
अगले 7 दिनों के दौरान गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, 25 और 26 अगस्त को कोंकण में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात तट पर और 22 अगस्त को महाराष्ट्र तट पर तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.
22 से 26 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना
अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में; 26 और 27 अगस्त को विदर्भ; 22-26 अगस्त के दौरान ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 22 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा; 22 और 23 अगस्त को झारखंड, बिहार; 22, 25 और 26 अगस्त को ओडिशा और 25-27 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
22 से 26 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना
22 से 26 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में; अगले 6-7 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में; 22 से 25 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 22 से 24 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में; 23 को पंजाब, हरियाणा में; 22 से 25 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में; 23 से 26 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में; 23 और 24 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.
अगले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में 5 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि 22 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
26 और 27 अगस्त को कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना
26 और 27 अगस्त को तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और 25 और 26 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










