Kal Ka Mausam : 8 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट

kal ka mausam/ IMD Alert
Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उसके आसपास के पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. वहीं, अगले 6-7 दिनों तक मध्य भारत और राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 अगस्त तक कई राज्यों में बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 8 से 12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इसके अलावा पंजाब में 8 और 12 अगस्त को, हरियाणा में 11 और 12 अगस्त को, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8, 11 और 12 अगस्त को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8, 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगहों पर और मैदानी इलाकों में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
तमिलनाडु, केरल के अलावा यहां होगी बारिश
विभाग केे अनुसार, 8 से 9 अगस्त तक तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 7 अगस्त को तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 2 दिनों में दक्षिण भारत में तेज सतही हवाएं (40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से) चल सकती हैं.
8 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश (21 सेमी या उससे अधिक) की संभावना है. 8 से 12 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ इन राज्यों में गरज, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 8 अगस्त को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
यह भी पढ़ें : Very Heavy Rain: अगले 24 घंटे के दौरान बारिश से मचेगी तबाही! 7 दिनों के लिए IMD अलर्ट जारी
बिहार–झारखंड में बारिश की संभावना
8 से 12 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में बारिश हो सकती है. 08 अगस्त को ओडिशा और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में, 8 अगस्त को झारखंड में, 11 और 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










