ePaper

Kal Ka Mausam : 7 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट

Updated at : 06 Aug 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Tomorrow

Heavy Rain Tomorrow

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होती रहेगी. खासतौर पर 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत ही ज्यादा बारिश (21 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में कई जगहों पर और मैदानी इलाकों  में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 7 से 12 अगस्त तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. पंजाब में 7 और 12 अगस्त को बारिश तेज हो सकती है. विभाग के अनुसार, हरियाणा में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8, 11 और 12 अगस्त को जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 08, 11 और 12 अगस्त को बारिश तेज हो सकती है.

दक्षिण भारत में भी हो सकती है भारी बारिश

दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में 7 से 9 अगस्त तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 7 अगस्त को को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

पूर्वोत्तर भारत के मौसम का हाल

अरुणाचल प्रदेश में 7 से 11 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में बहुत ही भारी बारिश (21 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. 7 से 12 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 6 से 12 अगस्त बहुत भारी बरसात, गरज के साथ बौछार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

बिहार–झारखंड में होगी बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में 7 से 12 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 7 से 08 अगस्त तक भारी बारिश संभव है. झारखंड में 7 और 8 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. इन राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola