Kal Ka Mausam : 4 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 5 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Aug 2025 1:31 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी. वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी  दी गई है. विभाग के अनुसार, अगले 6 से 7 दिनों में दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भी अच्छी बारिश हो सकती है. खासकर 5 अगस्त को इन राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई गई है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 से 8 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं गरज-चमक और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां 3 से 8 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 अगस्त, झारखंड और बिहार में 4 अगस्त तक बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3 और 4 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. इन सभी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होती रहेगी.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 अगस्त तक, हिमाचल, हरियाणा, पश्चिम यूपी में 4 से 6 अगस्त तक, उत्तराखंड में 4 से 8 अगस्त तक, पंजाब में 4 से 6 अगस्त तक, पूर्वी यूपी में 2 से 5 अगस्त तक और पूर्वोत्तर राजस्थान में 4 से 5 के अलावा 8 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Delhi Heavy Rain : दिल्ली में 3 अगस्त को भी होगी बारिश, मूसलधार बारिश से राजधानी पानी–पानी

केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

केरल और तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों में 5 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, केरल और माहे में 4 से 8 अगस्त तक, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 5 से 8 अगस्त तक, तटीय आंध्र प्रदेश में 4 और 5 अगस्त को, रायलसीमा में 4 से 6 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु में 4 से 5 अगस्त तक और केरल-माहे में 4 से 8 अगस्त तक बहुत भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों तक तेज हवाएं चल सकती हैं (40–50 किमी/घंटा).

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola