Kal Ka Mausam : बिहार–झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दशहरे के दिन जमकर बरसेंगे बादल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Oct 2025 1:48 PM
2 अक्टूबर को कई राज्यों में होगी बारिश (Photo: PTI)
Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, कच्छ की खाड़ी और आसपास के दबाव के असर से 2 अक्टूबर तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 2 से 4 अक्टूबर के बीच पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. जानें अपने राज्य के के मौसम का हाल.
Kal Ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा, 2 से 4 अक्टूबर तक गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, 2 से 5 अक्टूबर तक सिक्किम जबकि 2 से 7 अक्टूबर तक बिहार में भारी बारिश की संभावना है. विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश में, 3 से 5 अक्टूबर तक तेलंगाना में जबकि 3-4 अक्टूबर को तमिलनाडु में कई जगह भारी बारिश और तूफान की संभावना है. 4 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति से चल सकती हैं.
2 और 3 अक्टूबर को झारखंड में होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2 और 3 अक्टूबर को झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है. मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिकों ने बताया कि 1 अक्टूबर को भी कुछ जगहों पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
बिहार में 2 से 7 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान
बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण बिहार के मौसम का रुख बदल सकता है. मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और 2 से 7 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने 2 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश में लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में हल्की, जबकि अन्य जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Aaj Bihar ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बदला, 24 जिलों में यलो अलर्ट, 2 से 7 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी
यूपी के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार
IMD के अनुसार, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 2 अक्टूबर तक राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश, 4 से 6 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, 5 और 6 अक्टूबर को उत्तराखंड में बिजली के साथ तूफान आने की चेतावनी भी दी गई है.
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण 2 से 4 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं की गति 35-45 किमी/घंटा और कुछ समय 55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










