'कान खोलके सुन लें, PM मोदी और ट्रंप के बीच नहीं हुई कोई बात,' विपक्ष पर बरसे जयशंकर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Jul 2025 1:52 PM
Jaishankar discussion on Operation Sindoor
Parliament Monsoon Session: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर गरमा-गर्म बहस जारी है. कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष लगातार डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर सरकार से सवाल पूछ रहा है. इधर सरकार विपक्ष के हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब भी दे रही है. इस बीच बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला.
Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “मैं उनको कहना चाहता हूं, कान खोलके सुन लें, 22 अप्रैल से 16 जून तक, एक भी फोन कॉल राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच में नहीं हुआ.”
#WATCH | "…Main unko kehna chahta hoon, woh kaan kholke sun le. 22 April se 16 June tak, ek bhi phone call President Trump aur Prime Minister Modi ke beech mein nahi hua." says EAM Dr S Jaishankar during discussion on Operation Sindoor in Rajya Sabha pic.twitter.com/0ZYkdOGae4
— ANI (@ANI) July 30, 2025
Parliament Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने साफ कहा- बात होगी तो केवल पाकिस्तान के साथ
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, “जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो कई देश यह जानने के लिए हमसे संपर्क में थे कि स्थिति कितनी गंभीर है और यह कब तक चलेगा. हमने सभी देशों को एक ही संदेश दिया कि हम किसी भी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं हैं. हमारे और पाकिस्तान के बीच कोई भी समझौता केवल द्विपक्षीय होगा. और हम पाकिस्तानी हमले का जवाब दे रहे हैं, और देते रहेंगे. अगर यह लड़ाई रुकनी है, तो पाकिस्तान को अनुरोध करना होगा. और यह अनुरोध केवल डीजीएमओ के माध्यम से ही आ सकता है.”
Parliament Monsoon Session: विदेश मंत्री ने ट्रंप के हर दावे का किया खंडन
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के साथ बातचीत पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, “… 9 मई को, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने प्रधानमंत्री को फोन करके चेतावनी दी कि अगले कुछ घंटों में पाकिस्तानी हमला होगा. प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर कुछ भी हुआ, तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा… ऐसा हुआ, और हमारी प्रतिक्रिया ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों को निष्क्रिय कर दिया और उनके हवाई अड्डों को निष्क्रिय कर दिया. हमें फोन आए कि पाकिस्तान लड़ाई रोकने के लिए तैयार है. हमसे बात करने वाले किसी भी व्यक्ति को हमने यही जवाब दिया कि पाकिस्तानी पक्ष को एक अनुरोध करना होगा, और वह अनुरोध डीजीएमओ के माध्यम से आना होगा. दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई नेता नहीं था जिसने भारत से अपने अभियान रोकने के लिए कहा हो. व्यापार से कोई संबंध नहीं था. हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच कोई कॉल नहीं हुई.”
ये भी पढ़ें: UNSC Report On Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर UNSC की रिपोर्ट जारी, पाकिस्तान की खोल दी पोल
Parliament Monsoon Session: सिंधु जल संधि पर विदेश मंत्री ने कांग्रेस को घेरा
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सिंधु जल संधि पर कांग्रेस को जबरदस्त घेरा. उन्होंने कहा, “सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनूठा समझौता है. मैं दुनिया में ऐसे किसी भी समझौते के बारे में नहीं सोच सकता जहां किसी देश ने अपनी प्रमुख नदियों को उस नदी पर अधिकार के बिना दूसरे देश में बहने दिया हो. इसलिए यह एक असाधारण समझौता था और, जब हमने इसे स्थगित कर दिया है, तो इस घटना के इतिहास को याद करना महत्वपूर्ण है. कल मैंने लोगों को सुना, कुछ लोग इतिहास से असहज हैं. वे चाहते हैं कि ऐतिहासिक चीजों को भुला दिया जाए. शायद यह उन्हें शोभा नहीं देता, वे केवल कुछ चीजों को याद रखना पसंद करते हैं.”
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया के किसी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’, राहुल गांधी को पीएम मोदी का जवाब
ये भी पढ़ें: PM Modi on Operation Sindoor: पीएम मोदी की हुंकार, ‘भारत पर हमला हुआ, तो अपनी शर्तों और अपने समय पर देंगे जवाब’
ये भी पढ़ें: Parliament Operation Sindoor Debate: ’22 अप्रैल का बदला सेना ने 22 मिनट में लिया’, विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










