UNSC Report On Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर UNSC की रिपोर्ट जारी, पाकिस्तान की खोल दी पोल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Jul 2025 1:14 PM
UNSC Report On Pahalgam Attack
UNSC Report On Pahalgam Attack: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर रिपोर्ट जारी किया है. जिसमें पाकिस्तान की हमले को लेकर पूरी पोल खुल चुकी है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रतिबंध निगरानी दल (Monitoring Team) ने कहा कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने पहलगाम आतंकवादी हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी और घटनास्थल की एक तस्वीर प्रकाशित की थी. संयुक्त राष्ट्र दल ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के समर्थन के बिना संभव नहीं था.
UNSC Report On Pahalgam Attack: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रतिबंध निगरानी दल ने मंगलवार को 36वीं रिपोर्ट जारी की. जिसमें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का उल्लेख किया गया है. इस हमले में 26 नागरिकों की हत्या कर दी गई थी. पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा था कि ऐसे घृणित आतंकवादी कृत्य के जिम्मेदार अपराधियों, षडयंत्रकर्ताओं, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है. हालांकि, पाकिस्तान के दबाव में उस बयान में टीआरएफ का नाम शामिल नहीं किया गया था.
The report of the Monitoring Team (MT) of the UNSC 1267 [ISIS (Da’esh) & Al-Qaida] Sanctions Committee has been released.
— ANI (@ANI) July 30, 2025
"On 22 April, five terrorists attacked a tourist spot in Pahalgam, in Jammu and Kashmir. Twenty-six civilians were killed. The attack was claimed that same… pic.twitter.com/BYnqyWPOAg
पाक ने सुरक्षा परिषद के बयान में टीआरएफ के नाम को हटवाने की कोशिश की
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को संसद में कहा कि सुरक्षा परिषद में बयान पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने टीआरएफ के नाम का किसी भी प्रकार का उल्लेख हटवाने की कोशिश की थी. अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में पहलगाम हमले में भूमिका के लिए टीआरएफ का उल्लेख किया गया है, जिससे पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है.
पहलगाम हमले को 5 आतंकवादियों ने दिया था अंजाम
रिपोर्ट में कहा गया है कि पहलगाम हमले को पांच आतंकवादियों ने अंजाम दिया था. इसमें कहा गया है, ‘‘टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी उसी दिन ली और साथ ही घटनास्थल की एक तस्वीर भी प्रकाशित की थी.’’ यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति को सौंपी गयी है. इसमें कहा गया है कि टीआरएफ ने अगले दिन भी दोबारा इस हमले की जिम्मेदारी ली लेकिन 26 अप्रैल को टीआरएफ ने अपने दावे को वापस ले लिया. इसके बाद टीआरएफ की ओर से कोई और बयान नहीं आया. न ही किसी अन्य समूह ने जिम्मेदारी ली.
पहलगाम हमला पाकिस्तान के समर्थल के बिना संभव नहीं था : रिपोर्ट
रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से कहा गया है, ‘‘यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था और टीआरएफ तथा लश्कर के बीच संबंध हैं. एक अन्य सदस्य देश ने कहा कि हमला टीआरएफ ने किया था जो लश्कर का ही दूसरा नाम है.’’ हालांकि, एक अन्य सदस्य देश ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय हो चुका है.
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया के किसी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’, राहुल गांधी को पीएम मोदी का जवाब
ये भी पढ़ें: PM Modi on Operation Sindoor: पीएम मोदी की हुंकार, ‘भारत पर हमला हुआ, तो अपनी शर्तों और अपने समय पर देंगे जवाब’
ये भी पढ़ें: Parliament Operation Sindoor Debate: ’22 अप्रैल का बदला सेना ने 22 मिनट में लिया’, विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










