जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुलवामा में हुए मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Apr 2020 12:25 PM

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक ‘‘कट्टर'' साथी मारा गया.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक ‘‘कट्टर” साथी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और आतंकवादियों का एक ‘‘कट्टर” साथी मारा गया. मुठभेड़ अभी जारी है. उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी चल रही है.

इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में भी 4 आतंकवादी मारे गए थे. उस वक्त भी सुरक्षा बलों को गुप्त जानकारी मिली थी कि मेलहूरा गांव में आतकी छुपे हुए हैं . इसी सूचना के अधार पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया.

चारों तरफ से घिरा देखकर आतंकवादीयों ने फायरिंग शुरू कर दी, पहले तो सुरक्षा कर्मीयों ने आत्म समर्पन करने को कहा जब आतंकी नहीं माने तो उन्होंने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. उस वक्त भी इसी गुप्त सूचना के अधार पर शोपियां के मेलहूरा इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था. जिसमें चार आतंकवादी मारे गए थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola