J&K: राजौरी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, कार्रवाई में एक जवान और आर्मी डॉग शहीद

Updated:
विज्ञापन

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, उसके बाद सेना सर्च ऑरेशन चला रही है. उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान समूह (एसओजी) मुठभेड़ स्थल पर डटे हैं.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक सुदूर गांव में मंगलवार को छापेमारी करने गए सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गये, जबकि एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल हो गए. इस ऑपरेशन के दौरान सेना के एक डॉग केंट की भी मौत हो गयी. मुठभेड़ में एक आतंकी को भी जवानों ने मार गिराया. इसकी जानकारी एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने दी.

हैंडलर की रक्षा करते हुए केंट ने दे दी जान

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर केंट ने ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी. केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था. यह जानकारी पीआरओ रक्षा जम्मू ने दी.

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, उसके बाद सेना सर्च ऑरेशन चला रही है. उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान समूह (एसओजी) मुठभेड़ स्थल पर डटे हैं तथा विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा-क्या जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर कोई समय सीमा तय है?

सुरक्षा बलों ने सोमवार की शाम पटराडा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में एक तलाशी व घेराबंदी अभियान शुरू किया था और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कुछ गोलियां भी चलाई थी. उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ गए, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जब्त कर लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, उसमें से कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद की गयी हैं.

फरार आतंकवादियों की तलाश में घेराबंदी

अधिकारियों ने बताया कि फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola