Jammu and Kashmir: ‘जम्मू-कश्मीर में लोगों के जीवन को सुरक्षा देना केंद्र सरकार का काम’, बिहार के मजदूर की हत्या से गुस्से में कांग्रेस

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक बिहार के मजदूर की हत्या कर दी है. इसको लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है.
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने फिर एक बार टारगेट किलिंग को अंजाम दिया और बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि आतंकियों के द्वारा जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यह अफसोसजनक है और यह केंद्र सरकार की विफलता है. उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है और केंद्र सरकार को अतिरिक्त कोशिश करने की जरूरत है. केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. यहां जो लोग काम करने पहुंचे हैं और जो उस राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं, उनका जीवन सुरक्षित रहे…इसपर ध्यान देना जरूरी है.
पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, इस साल घाटी में यह इस तरह की तीसरी घटना है. बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह नामक गैर स्थानीय मजदूर को नजदीक से गोली मारी. इसके बाद घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. आपको बता दें कि घटना अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में हुई है जहां सात मई को तीसरे चरण के तहत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
- आतंकवादियों ने हब्बा कदल क्षेत्र के शल्ला कदल इलाके में पंजाब के अमृतसर के एक श्रमिक अमृतपाल सिंह की 7 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना में अन्य गैर-स्थानीय श्रमिक रोहित माशी घायल हो गया था जिसने भी बाद में दम तोड़ दिया. वह भी अमृतसर का निवासी था.
- शोपियां जिले में आतंकवादियों ने 8 अप्रैल को एक गैर-स्थानीय कैब चालक दिलरंजीत सिंह को गोली मार दी थी.
Read Also: Bihar: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग, अनंतनाग में बिहार के युवक की हत्या
नेताओं ने की हत्या की निंदा
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घटना पर दुख जताया और कहा कि ऐसी घटनाएं शांति में बाधा बनेंगी. वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने घटना को हिंसा का संवेदनहीन कृत्य करार दिया. बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने भी हत्या की निंदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










