Jammu-Kashmir : शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी, कश्मीर पुलिस ने दी जानकारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Apr 2021 10:11 PM
Terrorists Killed In Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को ऑपरेशन अभी भी जारी है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में कश्मीर जोन की पुलिस के हवाले से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि शोपियां में आतंवादियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए है.

Jammu and Kashmir: Encounter has started in Shopian. Police and security forces are carrying out the operation. Details awaited.
— ANI (@ANI) April 8, 2021
वहीं मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शोपियां के जान मोहल्ला इलाके में वीरवार दोपहर बाद सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके साथ ही एक्शन में आए पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके को घेर लिया. सघन तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. आखिर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में सुरक्षा बल के दो जवान जख्मी भी हो गए है. वहीं, सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहा यह ऑपरेशन अब भी जारी है. वहीं, मारे गए आतंकियों की पहचान करने में पुलिस की टीम जुटी है.
Also Read: Coronavirus India News : देशभर में मनाया जाएगा टीका उत्सव, नाइट कर्फ्यू की जगह होगा Corona कर्फ्यू, जानिए PM Modi ने क्या लिए बड़े फैसलेUpload By Samir
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए