Watch Video: आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामले की जांच कर रहे ASI ने भी खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लगाया गंभीर आरोप
इसी घर से पुलिस अधिकारी का शव हुआ बरामद
IPS Puran Kumar Suicide Case: आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामले की जांच कर रहे एएसआई ने भी खुदकुशी कर ली है. साइबर सेल के एएसआई ने सुसाइड से पहले बयान भी दिया और एक नोट भी छोड़ा है. जिसमें उन्होंने आईपीएस पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया.
IPS Puran Kumar Suicide Case: आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड मामले की जांच कर रहे एएसआई संदीप ने खुद को गोल मारकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. रोहतक के लाढोत गांव में एक खेत के पास बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मी का शव मिला है.
फोरेंसिक टीम करेगी एएसआई संदीप सुसाइड मामले की जांच
एसपी रोहतक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने एएसआई संदीप सुसाइड मामले में बताया- “यह हमारे पुलिस विभाग का एक मेहनती एएसआई, संदीप था. वह बहुत ईमानदार और मेहनती था. उसका शव मिल गया है. फोरेंसिक टीम को यहां बुलाकर जांच की जा रही है. वह साइबर सेल में तैनात था.”
आईपीएस अधिकारी ने 7 अक्टूबर को गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2001 बैच के अधिकारी पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने आठ पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और रोहतक के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया सहित 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान तथा अत्याचार का आरोप लगाया गया है.
आईपीएस आत्महत्या मामले में डीजीपी कपूर को छुट्टी पर भेजा गया
हरियाणा सरकार ने अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर विपक्ष के हमले के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया. सरकार ने इससे पहले रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया था. डीजीपी रैंक के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओ पी सिंह को शत्रुजीत कपूर की अवकाश अवधि के दौरान डीजीपी हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सिंह वर्तमान में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के महानिदेशक; हरियाणा पुलिस आवास निगम, पंचकूला के प्रबंध निदेशक; तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, मधुबन के निदेशक के पद पर तैनात हैं.
आईपीएस की पत्नी ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और बिजारणिया के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
आईपीएस कुमार की पत्नी और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी अमनीत पी कुमार ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में डीजीपी शत्रुजीत कपूर और बिजारणिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.
राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सोमवार को कई विपक्षी नेता कुमार के सेक्टर-24 स्थित आवास पहुंचे जिनमें तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला और पंजाब के वित्त मंत्री एवं आप नेता हरपाल सिंह चीमा शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










