India China Standoff: 'बड़ी संख्या' में आए थे चीनी सैनिक, पहले से तैयार भारतीय सेना ने किया घुसपैठ को नाकाम

Updated at : 31 Aug 2020 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
India China Standoff: 'बड़ी संख्या' में आए थे चीनी सैनिक, पहले से तैयार भारतीय सेना ने किया घुसपैठ को नाकाम

India China, india china faceoff, india china border dispute: भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प खबर सामने आयी है. यह झड़प पेंगोंग त्सो झील (Pangong Lake) के पास हुई है.

विज्ञापन

India China, india china faceoff, india china border dispute: भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प खबर सामने आयी है. यह झड़प पेंगोंग त्सो झील (Pangong Lake) के पास हुई है. खबरों के अनुसार 29 और 30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले स्थल पर फिर घुसने की कोशिश की. पैंगॉन्ग त्सो झील पर चीन की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके चलते चीनी सैनिक अपने दुस्साहस में विफल हो गए.

एनडीटीवी के एक रिपोर्ट के अनुसार 29 और 30 अगस्त की रात चीनी सैनिक ‘बड़ी संख्या’ में थे. लेकिन भारतीय सेना को इसकी जानकारी थी और उन्होंने खुद को चीनी सेना की गतिविधि को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा लिए. इस रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों में किसी तरह की कोई झड़प नहीं हुई. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि चीन 500 सैनिकों के साथ घुसपैठ करने की कोशिश की थी.

Also Read: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसा अटैक फिर दोहराने की कोशिश, आतंकियों ने सेना के वाहन पर फेंका ग्रेनेड सड़क पर फटा

बता दें कि पैंगोग लेक के पास फिंगर एरिया में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ करने की कोशिश की. भारतीय सेना ने चीनी घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है. बता दें कि 15 जून की रात गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे.

यह झड़प ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव को कम करने के लिए कई स्तरों पर बातचीत का दौर जारी है. हालांकि, झड़प से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. चीन की चालबाजी को लेकर भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट है. चीन एक तरफ बातचीत का नाटक करता है, दूसरी तरफ उसकी सेना घुसपैठ को कोशिश कर रही है. भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों (पीएलए) की धोखेबाजी का एक बार फिर से करारा जवाब दिया है.

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola