Independence Day 2025 : 15 अगस्त के लिए क्या-क्या किया गया बदलाव? दिल्ली के लिए एडवाइजरी जारी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के चलते लाल किला और आसपास की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित नजर आएगा. ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अनुसार, 14 अगस्त रात 12 बजे से ही लाल किला के आसपास की सड़कों पर वाहन चलना बंद हो जाएगा.

विज्ञापन

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिल्ली में किए गए हैं. लाल किला और आसपास की कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, 14 अगस्त रात 12 बजे से लाल किला के पास की सड़कों पर आवागमन रोक दिया जाएगा. यह व्यवस्था 15 अगस्त दोपहर तक रहेगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान लाल किला, इंडिया गेट और नई दिल्ली क्षेत्र की सड़कों पर जाने से बचें.

किन सड़कों पर लागू रहेगा प्रतिबंध, जानें

1. लाल किला, आईटीओ, दिल्ली गेट की तरफ सिर्फ लेबल वाहनों की ही जाने की अनुमति दी जाएगी.
2. इंडिया गेट के आउटर सर्कल पर कई हिस्सों में ट्रैफिक की आवाजाही सुबह बंद हो जाएगी.
3. 15 अगस्त को दोपहर तक कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा. इनमें नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छता रेल तक), लोथियन रोड (जीपीओ से छला रेल तक), एसपी मुखर्जी मार्ग (एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक), फव्वारा चौक से लाल किला, निषाद राज मार्ग (रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक) और राजघाट से आईएसबीटी तक का रूट शामिल है.

अंतरराज्यीय बस सेवा पर भी पड़ेगा प्रभाव

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त की दोपहर तक निजामुद्दीन पुल से वजीराबाद पुल के बीच माल वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. इसी अवधि में महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेंगी. उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाहन चालक अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का उपयोग कर सकते हैं. वहीं पूर्व और पश्चिम के बीच यात्रा करने के लिए एनएच-24, निजामुद्दीन खत्ता, बारापुला रोड, एम्स फ्लाईओवर और रिंग रोड होते हुए राजा गार्डन तक जाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : जिन्ना को चाहिए था पाकिस्तान, क्या आम भारतीय मुसलमान देश के बंटवारे के लिए था तैयार ?

यह भी रखें ध्यान में

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola