शरद पवार फिर बीमार, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में कराया गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन
शरद पवार फिर बीमार, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में कराया गया भर्ती

Sharad Pawar Health Updates : एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार फिर बीमार पड़ गए हैं. उनको पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जानें उनकी सेहत अब कैसी है.

विज्ञापन

Sharad Pawar Health Updates : एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार को फिर से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पवार की बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया है. पुणे मिरर की खबर के अनुसार, पवार फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.

9 फरवरी को शरद पवार  के गले में संक्रमण, बुखार और छाती में जकड़न की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. स्थिति बेहतर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. इस बार भी डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : अब कैसा है शरद पवार का स्वास्थ्य? तबीयत बिगड़ने के बाद हुए अस्पताल में भर्ती

शरद पवार की स्थिति स्थिर

महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि उम्र के कारण वरिष्ठ नेताओं को नियमित जांच और सतर्कता की जरूरत होती है. शरद पवार की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola