Aaj ka Mausam : 20 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Aaj ka Mausam

Aaj ka Mausam

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान से लौटना शुरू हो गया है. अगले 2-3 दिन में पंजाब, गुजरात से भी इसकी वापसी संभव है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 से 16 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 15 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 17-19 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में, 16-18 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में बारिश की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 17-18 सितंबर को बिहार में बारिश होने की संभावना है. 15 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, जबकि 15-16 सितंबर को बिहार में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 16 सितंबर को कोकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज-बरसात संभव है. वहीं 15 सितंबर को इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना

15 और 16 सितंबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 15 से 20 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना

15 और 17 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 15-16 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है. वहीं 18-20 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 15, 16 और 17 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ छींटे, अलर्ट जारी

तमिलनाडु के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, 16 से 19 सितंबर के बीच तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 15 सितंबर को तेलंगाना में और 15 से 16 सितंबर तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है. साथ ही, अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola