Heavy Rain Warning: 15, 16 और 17 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ छींटे, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोंत्तर , उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और मध्य भारत के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: देश के कई इलाकों में मानसून अभी भी सक्रिय है. पूर्वोत्तर भारत, उत्तर भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के मुताबिक असम, मेघालय, बिहार, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कई इलाकों में अगले तीन से चार दिन बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग का अनुमान है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक के कई जिले, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में आगामी दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain warning

14 से 17 सितंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 18 से 20 सितंबर के दौरान इन राज्यों के कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है.

Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक 14 से 16 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश कई कई हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 14, 15 और 16 सितंबर को कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 20 सितंबर के बीच उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी होने लगी है. अगले 2-3 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्से, पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के लिए स्थिति अनुकूल बन रही है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी हो गई है.

Heavy rain warning
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola