ePaper

25-26-27-28-29-30 दिसंबर तक छाएगा घना कोहरा, आईएमडी ने जारी किया इन राज्यों के लिए कोल्ड अलर्ट

Updated at : 25 Dec 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
IMD alert

IMD alert: जारी रहेगा कोहरा, शीतलहर और बारिश का दौर

IMD alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम का तल्ख तेवर दिखता रहेगा. कोहरा, शीत लहर और बारिश का दौर जारी रहेगा. भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 से 31 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में और 26,30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

विज्ञापन

IMD alert: देश के कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का भी दौर जारी है. उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बिहार में 26 दिसंबर तक, असम और मेघालय में 27 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक, हरियाणा और चंडीगढ़ और पंजाब में 30 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर 25 से 29 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 28 दिसंबर के दौरान, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 25 से 27 दिसंबर के दौरान कुछ जगहों पर शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है . पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 25 और 26 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है. इसके अलावा झारखंड के कुछ हिस्सों में 26 से 27, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़ में 26 से 28 के दौरान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 30 दिसंबर के दौरान शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

  • 26 दिसंबर तक बिहार के कुछ इलाकों घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 27 दिसंबर तक असम और मेघालय में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 28 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में घना कोहरा छाने की संभावना है.
  • 30 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में घने कोहरे की संभावना है.
  • 30 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 26 और 27 दिसंबर को झारखंड के कुछ इलाके, 26 से 28 दिसंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है.

कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 से 31 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में और 26,30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की बहुत ज्यादा संभावना है. 27 से 31 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Kal ka Mausam : चलेगी हवा, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola