अवैध अप्रवासियों की दूसरी खेप पहुंचने से पहले भड़के सीएम मान, कहा- 'बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा केंद्र'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Feb 2025 12:40 AM
Illegal Immigrants
Illegal Immigrants: अवैध अप्रवासियों को लेकर शनिवार को अमेरिकी विमान अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच रहा है. लेकिन विमान की लैंडिंग से पहले ही भारत में राजनीतिक बवाल छिड़ गया है. पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन्हें लैंड कराने के लिए पंजाब ही क्यों चुना.
Illegal Immigrants: अमेरिका से अवैध अप्रवासी भारतीयों को लेकर कल यानी शनिवार को विशेष विमान अमृतसर पहुंचने वाला हैं. इसके बाद रविवार (16 फरवरी) को एक और विमान अमृतसर पहुंच रहा है. इससे पहले 5 फरवरी को पहला विमान अप्रवासी भारतीय को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा था. इन विमानों के अमृतसर में लैंडिंग से पंजाब में नया राजनीतिक अखाड़ा शुरू हो गया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर सीधा हमला बोला है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर आए दूसरे विमान को उतारने के लिए अमृतसर हवाई अड्डे को ही क्यों चुना गया.
शनिवार को उतरेगा दूसरा अमेरिकी विमान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास करने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर एक दूसरा विमान कल अमृतसर में उतरेगा. विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए कि विमान उतारने के लिए अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना गया है. आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर का चयन करते हैं. तो, जिस समय पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मिल रहे थे, उस दौरान अमेरिकी अधिकारी हमारे लोगों पर बेड़ियां डाल रहे होंगे. क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है?.
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
केंद्र सरकार के फैसले पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कड़ी आपत्ति जताई है. शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बहुत लंबे समय से कह रहे हैं कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रही है. कभी केंद्र की ओर से पंजाब का फंड रोक दिया जाता है. तो कभी अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारतीय को लाने वाले अमेरिकी विमान को अमृतसर में उतारा जाता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ बदनाम करने के लिए ऐसा कर रही है.
कल पहुंचेगी अवैध अप्रवासी की दूसरी खेप
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय अप्रवासियों (Illegal Immigrants) की दूसरी खेप शनिवार (15 फरवरी)को अमृतसर पहुंचेगी. रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात 10 बजे के करीब फ्लाइट लैंड करेगी. भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी साझा की है. अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 119 अवैध अप्रवासी भारत आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से भारत निर्वासित किए जाने वाले व्यक्तियों का यह दूसरा समूह होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










