India Imports Russian Oil: भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे तो वैश्विक बाजार में मचेगा हाहाकार?

Updated:
विज्ञापन
India Imports Russian Oil

India Imports Russian Oil

India Imports Russian Oil: भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते में अचानक कड़वाहट आई है. क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. यही नहीं रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने भारत पर जुर्माना भी लगाया है. ट्रंप का साफ कहना है कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत रूसी तेल नहीं खरीदता है, तो इसका असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिलेगा. कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

India Imports Russian Oil: रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 200 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती हैं. जिससे दुनिया भर के उपभोक्ताओं को गंभीर नुकसान हो सकता है. यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बावजूद रूसी तेल पर कभी भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.

रूस कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश

रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक देश है. दैनिक उत्पादन लगभग 95 लाख बैरल है. जो वैश्विक मांग का लगभग 10% है. रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश भी है, जो प्रतिदिन लगभग 45 लाख बैरल कच्चा तेल और 23 लाख बैरल परिष्कृत उत्पाद भेजता है. वैश्विक बाजारों से रूसी तेल के बाहर होने की आशंकाओं के बाद मार्च 2022 में ब्रेंट क्रूड की कीमतों को 137 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया था.

ये भी पढ़ें: क्या भारत एक Dead Economy है या फिर तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, जानिए ट्रंप के बयान में कितनी है सच्चाई

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है. जो 85% आयात पर निर्भर है. रूस से किफायती दर में भारत को तेल उपलब्ध कराता है. वैसी स्थिति में अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है, तो कच्चे तेलों की कीमतों में तेजी आने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है.

‘सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं लेगा जो अच्छा कदम है’: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. मैंने यही सुना है. मुझे नहीं पता कि यह बात सही है या गलत, लेकिन यह एक अच्छा कदम है. देखते हैं क्या होता है.’’ इधर विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की आलोचना या उच्च शुल्क पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा, “भारत और अमेरिका की साझेदारी समय-समय पर कई बदलावों एवं चुनौतियों से गुजरी है. हम अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं पर केंद्रित हैं और हमें विश्वास है कि संबंध आगे भी मजबूत होंगे.”

ट्रंप के दावे को भारत ने किया खारिज

रूस से तेल नहीं खरीदने का ट्रंप के दावे का भारत ने खंडन किया है. भारतीय सूत्रों ने खबर का खंडन किया और बताया, भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी कच्चे तेल खरीदना जारी रखे हुए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola